खुरई: घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Khurai, Sagar | Jul 11, 2024 खुरई के शिवाजी वार्ड में 16 मई की रात को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से फैजान राइन और दूसरे पक्ष से शफी पठान और उसका बेटा शाजिद पठान घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया था। आज दोपहर शहरी थाना पुलिस ने आरोपी बल्लू राइन,यूसुफ राइन,फैजान राइन व समीर राइन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।