खुरई: खिमलासा रोड पर गायों के झुंड को बचाने के चक्कर में आमों से भरा ट्रक पलटा, डेढ़ लाख के दशहरी आम बर्बाद
Khurai, Sagar | Jul 10, 2024 खुरई खिमलासा रोड पर पथरिया जेगन के पास दोपहर लगभग 3 बजे गायों के झुंड को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। ट्रक चालक फारुख उस्मानी ने बताया कि वह कानपुर से दशहरी आम ट्रक से राहतगढ़ ले जा रहा था। रास्ते में गायों के झुंड को बचाने के चक्कर में ट्रक बहक कर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि उसे और उसके साथियों को चोटें नहीं आईं लेकिन डेढ़ लाख के आम खराब हो गए।