खुरई: सिलगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत के मामले में देहात थाना पुलिस ने वाहन चालक पर किया मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jul 9, 2024 खुरई के देहात थाना के सिलगांव में 23 जून की सुबह 11 बजे अपनी दादी गुड्डी बाई के साथ पोलियो की दवाई पीने जा रहे 4 वर्षीय रूपेश अहिरवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी ईलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई थी। जांच के बाद आज देहात थाना पुलिस ने आज शाम अज्ञात वाहन के चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया