कुडू: आदिवासी समाज को घुसपैठियों से खतरा, भाजपा सरकार बनने पर होगी कड़ी कार्रवाई: अनिल उरांव
लोहरदगा जिला के भाजपा के नेता अनिल उरांव ने सोमवार शाम 5 बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखंड में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी समाज के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। संथाल परगना समेत पूरे राज्य में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आदिवासी समाज की जनसांख्यिकी प्रभावित हो रही है।