कुडू: लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत और बंधु तिर्की ने महुआ मांझी से मुलाकात की, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Kuru, Lohardaga | Feb 27, 2025 लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत गुरुवार को दिल्ली से रांची पहुंचते ही सीधे राज्यसभा सांसद व झामुमो की वरिष्ठ नेत्री महुआ मांझी से मिलने पहुंचे। रात करीब 8 बजे उन्होंने महुआ मांझी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सुखदेव भगत के साथ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और झामुमो नेता राजेश रूद्रा भी मौजूद रहे।