कुडू: कुडू प्रखंड के बड़की चापि गोपी टोला में असामाजिक तत्वों ने पुआल में आग लगाई, किसान को हुआ भारी नुकसान
कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चापि गोपी टोला में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक बड़ी घटना सामने आई, जब असामाजिक तत्वों ने सविता देवी पति संजय राम के घर के सामने रखे पुआल में आग लगा दी। अचानक लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घर वालों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।