कुडू: आजसू की पूर्व केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत JMM में होंगी शामिल, सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
Kuru, Lohardaga | Feb 28, 2025 झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी सह आजसू की पूर्व केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत ने शुक्रवार शाम 6 बजे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से रांची स्थित आवास में मुलाकात की। इस अहम बैठक के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीरू शांति भगत जल्द ही JMM में शामिल हो सकती हैं।