धौलपुर: जाटौली पुलिस चौकी के बगल में चोरों ने दुकानों में लगाई सेंध, हजारों की नगदी सहित डेढ़ लाख का माल हुआ चोरी
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनो चोरों के हौसले बुलंद है। बीती रात को चोरों ने सदर थाना क्षेत्र में दो दुकानों को निशाना बनाया। एक रेडिमेड कपड़े की दुकान से चोर लाखो रुपए के कपड़े चुरा कर ले गए। साथ ही हेयर सैलून की दुकान को भी निशाना बनाते हुए बाल कटाने की मशीन समेत चोर क्रीम चुरा कर ले गए। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।