धौलपुर: एन्टी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने 5 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
निहालगंज थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्कूल/कॉलेज, कोचिंग सेन्टर, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, पार्क एवं भीड-भाड वाले स्थानों पर महिलाओं / बालिकाओं के साथ होने वाली छेडछाड, छींटाकशी आदि घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।