बल्देवगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस हुआ श्रीराम विवाह एवं वन गमन प्रसंग का मंचन
--
संस्कृति विभाग द्वारा बलदाऊ जी मंदिर, बल्देवगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत द्वितीय दिवस विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीरामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा का संदेश प्रस्तुत किया जा रहा है।
महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रीराम धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वन गमन तथा केवट प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावी अभिनय एवं संवादों के माध्यम से प्रसंगों को जीवंत रूप प्रदान किया। श्रीराम धनुष यज्ञ एवं श्रीराम विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से अभिभूत किया, वहीं वन गमन और केवट प्रसंग के माध्यम से त्याग, समर्पण, प्रेम एवं भक्ति की भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
श्रीरामलीला महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। पांच दिवसीय महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को भी मंच प्रदान किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
2 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026