पटियाली: चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़, सिढ़पुरा थाने में 2 आरोपियों पर दर्ज की गई एफआईआर
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता उषा ने बताया कि पटियाली से सिढ़पुरा जाते समय ऑटो चालक और उसके साथी ने रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने किसी तरह ऑटो से भागकर शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपी धर्मवीर और अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।