भरथना: बकेवर के बराऊख में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, 50 शैय्या अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
बकेवर थाना क्षेत्र के बराउख गांव में गृह क्लेश के चलते कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से 25 वर्षीय निधि की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में चार से पांच घंटे भर्ती रखने के बाद भी उसे रेफर नहीं किया गया। बुधवार शाम करीब चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।