26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” के संकल्प के साथ प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का मजबूत संदेश भी दिया गया।