आज़मगढ़: माटीकला को मिली नई रफ्तार, 50 कारीगरों को मिले विद्युत चलित चाक, 200 से अधिक कुम्हार कारीगर शिविर में जुटे
मिट्टी से इतिहास करने वाले हाथों को अब तकनीक की ताकत मिल रही है कृषि विभाग परिसर में गुरुवार को जिला ग्रामीण उद्योग कार्यालय आजमगढ़ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित एकदिवसीय माटी कला जागरूकता एवं निशुल्क विद्युत चलित चक वह पग मिल मशीन वितरण कार्यक्रम ने परंपरा और प्रगति को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया लगभग 200 से अधिक कारीगर मौजूद रहे