भानपुरा: कंवला से भानपुरा तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भव्य कावड़ यात्रा का सरपंच एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत
भानपुरा सावन के पवित्र महीने में भानपुरा तहसील के गांव कंवला में भक्ति और उत्साह का एक अनोखा नजारा देखने को मिला।कंवला से एक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों और कावड़ियों ने हिस्सा लिया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन और भजनों पर भव्य कावड़ यात्रा की शुरुआत गांव के मंदिर से हुई