तारानगर: ऑपरेशन नकेल के तहत साहवा पुलिस ने नोहर रोड पेट्रोल पंप के पास 6.04 ग्राम अवैध चिट्टा सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन नकेल" के तहत साहवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना साहवा की टीम ने नोहर रोड स्थित पेट्रोल पम्प कस्बा साहवा के पास कार्रवाई करते हुए 6.04 ग्राम अवैध चिट्टा यानी हेरोइन के साथ एक युवक ताराचंद माली निवासी वार्ड 16 साहवा तहसील तारानगर जिला चूरू को गिरफ्तार किया है।यह कार्यवाही जारी रहेगी।