शेखपुरा जिले में एक छात्रा के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे शेखपुरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव से छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दबाव के कारण आरोपी सैफुल होदा, जो हलसी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव का निवासी है।