बिजनौर: कस्बा झालू के मोहल्ला नई बस्ती में घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डसा, एक की उपचार के दौरान हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 8, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू के मोहल्ला नई बस्ती में देर रात घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उपचार के दौरान जीशान नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि रिहान का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजनों को रोकर बुरा हाल है। फिलहाल रिहान की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।