बिजनौर: मोहल्ला रविदास नगर मे घरों में रखे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 8, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर में घरों में रखे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरव उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला नई बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरव उर्फ गोलू के पास से पुलिस ने चोरी किए गए 7 मोबाइल फोन बरामद किये है। फिलहाल पुलिस ने गौरव उर्फ गोलू को जेल भेज दिया है।