बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने घर में घुसकर एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 7, 2024 बिजनौर जनपद मे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम विवेक है। जो हल्दौर क्षेत्र के गांव बिसाठ का रहने वाला है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेक को जेल भेज दिया है।