बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दुकान से समान व नगदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 8, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दुकान से सामान व नगदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी सुनील कुमार ने दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने बकली फाटक निवासी वसीम उर्फ भूरा व बुखारा निवासी अजीम को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी किया गए दो गैस सिलेंडर एक बैटरा भी बरामद हुआ है।