बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक महिला से फर्जी अधिकारी बनकर पैसों की डिमांड करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 7, 2024 बिजनौर जनपद की थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक महिला से मुकदमे में प्रभावी कार्यवाही करने के एवज में फर्जी अधिकारी बनकर पैसों की डिमांड करने वाले एक अभियुक्त कों गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम जय सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी टिकरिया जनपद महोबा है।आरोपी के पास से पुलिस ने एक वीवो कंपनी का मोबाईल फोन भी बरामद किया है।