उचेहरा: उचेहरा सिविल अस्पताल में बिजली गुल, गर्मी से मरीज बेहाल, जनरेटर खराब होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप
सिविल अस्पताल उचेहरा में बिजली गुल होने के कारण भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल की बिजली व्यवस्था ठप हो जाने से वार्डों में उमस बढ़ गई, जिससे मरीज बेहाल नजर आए। जानकारी के अनुसार, पोषण पुनर्वाश के समाने डियो जलने से निर्मित हुए ऐसे हालात।