दतिया नगर: रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर थाने में रखवाई
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन पर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। ग्राम डगराकुआं सिंध नदी रेत घाट से दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना सिनावल की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। यह कार्यवाही जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व अंजाम दी गई.