खगड़िया के एसपी IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, वो अब मांग रहीं न्याय
बिहार कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, उनके प्यार और सफलता की कहानी किसी फिल्म की तरह रही है, लेकिन इन दिनों उनका अपनी पत्नी पूजा के साथ गंभीर घरेलू विवाद चल रहा है
पत्नी की घर के दरवाजे के बाहर बैठे रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, IPS भानु प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं
पूजा के अनुसार, भानु प्रताप सिंह उनके फौजी मौसा के दोस्त के बेटे हैं, दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में कोलकाता में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, उस समय भानु प्रताप राजस्थान के भरतपुर में किराए के मकान में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, हालांकि, पूजा के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे
परिवार वालों के फैसले के खिलाफ जाकर पूजा एक रात हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर भरतपुर में भानु प्रताप सिंह के पास पहुंच गईं, इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली, इस शादी में पूजा की तरफ से केवल उनकी मां और मौसी का परिवार शामिल हुआ था, जबकि भानु प्रताप का पूरा परिवार मौजूद था
साल 2020 में भानु प्रताप सिंह ने UPSC की परीक्षा क्रैक की और उन्हें बिहार कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में सफलता मिली, उसी साल उनके घर बेटी का जन्म हुआ, इससे पहले, साल 2019 के एक मॉक इंटरव्यू के दौरान जाने-माने कोचिंग शिक्षक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के सामने भानु प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी का जिक्र किया था और अपनी शादी वाले दिन को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया था, उधर, पूजा न्याय की मांग कर रही हैं।
#Bharatcrimelivenews
#IPSBhanuPartapSingh #SP