इटाढ़ी: पंचायत विकास दिवस पर इटाढ़ी प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई ग्राम सभा, योजनाओं की दी गई जानकारी
Itarhi, Buxar | Jun 28, 2026 इटाढ़ी प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।