सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के रिगवारा गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के रिग्वारा गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया जिसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।