तेघरा: रुदौली गांव का राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से जुड़ने वाला मुख्य सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, स्थानीय लोग आक्रोशित
रुदौली गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जोड़ने वाला मुख्य सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है।जिसके कारण स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों ने बुधवार को दिन के तीन बजे पत्रकारों के सामने प्रतिनिधि एवं अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।लोगों ने कहा कि यहां के विधायक बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता है।लेकिन सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है ।