तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के पकठौल गांव में दिवंगत जिला परिषद सदस्य के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल गांव में दिवंगत जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो के द्वादशा कर्म पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें पूरे जिला से पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यह कार्यक्रम मंगलवार को दिन के चार बजे से प्रारंभ हुई। जहां उपस्थित लोगों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।