तेघरा: दुलारपुर चौक पर बिजली तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
तेघड़ा थाना अंतर्गत दुलारपुर चौक के समीप विद्युत की तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों में मातम पसरा गया। घटना बुधवार के सुबह नौ बजे की है। यह लोग मुंडन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति विद्युत की तार की संपर्क में आ गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है