तेघरा: तेघड़ा प्रीमियर लीग मैच का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया, तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय मैदान में
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में तेघड़ा प्रीमियर लीग मैच का बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने फीता काटकर मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे उद्घाटन किया। इस मैच का आयोजन स्टूडेंट क्रिकेट क्लब के द्वारा किया जा रहा है।आयोजन समिति के लोगों के द्वारा खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।उद्घाटन के बाद मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।