तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में बांकी का पैसा मांगने पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया, अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तेघड़ा थाना अंतर्गत मधुरापुर गांव में बांकी का पैसा मांगने के कारण बेखौफ अपराधी ने उक्त पैसा मांगने वाले युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।यह घटना मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब की है।जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल युवक को ईलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।