पटना ग्रामीण: सांसद संजय जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जानकारी दी। संजय जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन को पास किया है और यह देश का ऐतिहासिक परिवर्तनशील फैसला है।