पटना ग्रामीण: न्यायालय के आदेश पर बैरिया में 10 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया
नारकोटिक्स ड्रग्स एवं साइकॉट्रोपिक सब्सटांसेस नियम-2022 के आलोक में पटना जिले में NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज कांडो में से कुल पांच कांडों में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे जप्त लगभग 10 किलोग्राम गांजा का विनष्टीकरण किया गया। बता दें कि न्यायालय के आदेश पर ड्रग्स डिस्पोजल समिति पटना के द्वारा सर्व श्री संगम मेडिवर्स प्रा0लि0 रामाचक बैरिया में विनिष्टीकरण किया गया।