पटना ग्रामीण: पटना चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन फिर से चलेगी, दानापुर रेलवे डिवीजन और पर्यावरण विभाग ने किया एमओयू
पटना चिड़ियाघर में अब फिर से टॉय ट्रेन चलेगी। शनिवार की दोपहर 2 बजे वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार की मौजूदगी में दानापुर रेलवे डिवीजन और पर्यावरण विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। ₹9.80 करोड़ की लागत से 3.7 किमी ट्रैक पर बैटरी चालित इको-फ्रेंडली ट्रेन चलेगी।