पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में फिजिकल टेस्ट के दौरान दो सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, स्कॉलर से रिटेन परीक्षा दिलवाई
पटना पुलिस ने फिजिकल टेस्ट के दौरान दो सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 4:00 गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों अभ्यर्थियों ने स्कॉलर्स से अपना रिटेन एग्जाम दिलवाया था। यह दोनों जब फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे तो बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है।