बिछिया: भुआ-बिछिया में विधायक नारायण सिंह पट्टा रामलीला मंचन और माता के दरबार पहुंचे
बिछिया विकासखंड में मंगलवार, 20 अक्टूबर की रात धार्मिक आयोजनों में विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए l यहां रात्रि करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वे विनोद रंगमंच में आयोजित रामलीला मंचन में पहुंचे। यहां उन्होंने कलाकारों का सम्मान किया और आम नागरिकों के बीच बैठकर रामलीला का मंचन देखा। इसके बाद विधायक सिंह पट्टा जंतीपुर स्थित आदिशक्ति माता के दरबार पहुंचे l