🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | पशु पुष्कर मेले में अचानक लगी आग
पशु पुष्कर मेले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, मेले में लोगों के बैठने और ठहरने के लिए बनाए गए रूम टाइप करीब 4 से 5 कमरे आग की चपेट में आकर जलकर राख हो चुके हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मेला अब अपने अंतिम दौर में था और महज 2 से 4 दिनों में समाप्त होने वाला था। लेकिन मेले के आखिरी समय में अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को चिंता में डाल दिया।
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग से कितना नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की जानकारी है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि मेले के अंतिम दिनों में आग लगने की यह घटना कैसे हुई और नुकसान का आंकड़ा कितना है?
पशु पुष्कर मेले से इस वक्त की बड़ी खबर।