मेरठ से गिरफ्तार हुआ जम्मू-कश्मीर का वांटेड उजैद, सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज!
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी गतिविधियों से कथित संबंधों के आरोप में उजैद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का निवासी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उजैद छह महीनों से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। साजिद की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उजैद का नाम सामने आया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। आरोप है कि उजैद सोशल मीडिया पर फिदायीन हमले की बातें करता था और पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में भी था। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। एजेंसियां उसके संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच भी जारी है
Meerutnews #livenews #birakingnews #meerutpolice #up.23.news सच्ची खबर सबसे पहले