जमुई: जमुई में बुलडोजर एक्शन: सड़क किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया डंडा
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 जमुई नगर परिषद ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में तीन जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर के जरिए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे ध्वस्त किए गए। वहीं माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई .