दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर थाना पुलिस ने ऑटो लिफ्टिंग मामले में 2 शातिर लिफ्टरों को किया गिरफ्तार
सागरपुर पुलिस ने दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई। इनकी पहचान अंकित और उसके साथी सूरज कुमार के रूप में हुई है, यह दोनों आरोपी महावीर विहार और लाल क्वार्टर इलाके के रहने वाले हैं। इसकी गिरफ्तारी से सागरपुर और डाबड़ी थाना के 4 मामलों का खुलासा पुलिस ने किया है। बरामद वाहन सागरपुर इलाके से चुराए गए थे।