दिल्ली कैंटोनमेंट: एंटी बरगलरी सेल ने घर में सोना, चांदी और नकदी चोरी के मामले में एक शातिर सेंधमार को गिरफ्तार किया
सागरपुर इलाके में एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने 1 शातिर सेंधमार को वेस्ट सागरपुर के दयाल पार्क इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के गोल्ड और सिल्वर की जूलरी और 28,800 कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत यादव के रूप में हुई है। यह दयाल पार्क इलाके का रहने वाला है। यह पहले से भी कई अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।