पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहारपुर से 4 वर्षीय बच्ची लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव बहारपुर से 3 वर्षीय मासूम बच्ची आरोही पुत्री राहुल के लापता होने का मामला सामने आया है। 6 जून की शाम घर के पास खेलते समय वह अचानक गायब हो गई। परिजनों की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला, पुलिस को सूचना दी गई। थाना गंजडुंडवारा पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।