बीकानेर: ट्रक चालकों ने VLTD और ई-डिटेंशन चालानों को लेकर परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर में VLTD (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) से जुड़ी समस्याओं और ई-डिटेंशन चालानों के विरोध में ट्रक संचालकों ने प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, बीकानेर के सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 11 मई 2026 के बाद से पुराने व्यावसायिक वाहनों के नेशनल परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है