बालोद: मां को खाना नहीं परोसने पर पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला, पुलिस से बोला- गिरकर मर गई होगी बेचारी
बालोद जिले में मानसिक रूप से बीमार पत्नी द्वारा भोजन नहीं परोसने से नाराज पति ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। तांदुला नदी किनारे शव मिलने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि वह बीमार थी और गिरकर उसकी मौत हो गई। हालांकि जांच के दौरान हत्या का खुलासा हो गया और मंगलवार शाम आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।