हमीरपुर बाईपास में ......रथ में अपने नाना शेर सिंह के घर लाई नन्ही बेटी को परिजन..... बैंड बाजा के साथ बिताये खुशी के पल....
हमीरपुर
परिवार में बेटी का जन्म होने पर पहली बार अपने नाना के घर भव्य रथ में बिठाकर लाया गया। हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 बायपास स्थित रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह के घर पर अपनी नाती को पहली बार रथ में बिठाकर बैंड बाजा के साथ घर पर लाया गया। घर से कुछ दूरी पहले ही और बैंड बाजा के साथ नाना नानी और बाकी रिश्तेदारों ने इस रथ यात्रा में भाग लिया और खुशी के पलों को सांचा किया है। वही अपनी नाना शेर सिंह और नानी अनिता के घर पहुंचने पर नन्ही नाती श्रजीनिका का स्वागत किया।
नाना शेर सिंह ने बताया कि 3 साल पहले जब बड़ी बेटी के यहां पर भी बेटी होने पर इसी तरह से रथ में बिठाकर पहली बार नाना के घर पर लाया गया था खुशी के पल को मनाया था। उन्होंने कहा कि बेटियों के घर में आने से खुशियां और बढ़ जाती हैं और आज के समय में बेटियां भी बेटों से काम नहीं है। इसलिए जब भी परिवार में किसी के यहां बेटी संतान आती है तो इसी तरह खुशी मनाई जाती है।