सैदपुर: मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया, शिक्षकों को ₹5 लाख तक के इलाज के लिए हेल्थ कार्ड वितरित किए गए
सैदपुर तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना के तहत शिक्षक एवं उनके परिवारों को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को योजना की जानकारी दी गई तथा प्रतीकात्मक रूप से कैशलेश हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।