पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले को BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों ने रास्ते में रोका, दिया आवेदन
BPSC शिक्षक अभ्यर्थी उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर लगातार पटना की सड़कों पर उतर रहे हैं और सरकार के सामने अपनी मांग को रख रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पटना में BPSC शिक्षक अभ्यर्थियों ने रास्ते से गुजर रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले को रोक दिया। उसके बाद सम्राट चौधरी के सामने अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को रखी और उन्हें आवेदन भी सौंपा।