पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, बिहार में सिर्फ आलू और बालू है, फिर भी CM नीतीश कुमार ने चार चांद लगा दिए
बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में सिर्फ आलू और बालू है फिर भी नीतीश कुमार ने बिहार में चार चांद लगा दिया। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पटना से बाहर रहते हैं वह जब पटना आते हैं तो उन्हें ऐसा लगता है कि वह पटना में नहीं बल्कि विदेश में है।