कतरीसराय: कतरीसराय के स्कूलों में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स ।
कतरीसराय। बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कतरीसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को साइबर अपराध से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी।